ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फतुहा से मोकामा तक कमल खिलाना है – डॉ शिया राम सिंह

सरकारी योजनाओं को आखिरी छोर तक पहुंचाना है
फतुहा। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह पटेल ने कहा की भाजपा के पद और पोशाक ग्रहण कर लेने से काम चलने वाला नहीं है। सरकारी कार्यों योजनाओं का लाभ आखिरी छोर तक पहुंचाना (गुड गवर्नेंस)की अनिवार्य शर्त है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त अभियंताओं , अंचल, प्रखंड आदि कार्यालयों का कमीशन रोकना होगा। इससे करदाता की पाई पाई का सही इस्तेमाल सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि बजट को लाभार्थी तक पूरी पारदर्शिता से पहुंचाने का जिम्मेदारी भाजपा के मंडल एवं जिला पदाधिकारी लेना होगा। उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल ध्यान से नहीं ध्यान और मन दोनों से होता है। समाज के आखिरी छोर तक रिचिंग द लास्ट माइल के मंत्र कोल्ड जाने की जरूरत है । कितना बड़ी दुर्भाग्य है गरीबों को अपनी मूलभूत सुविधाओं सरकारी के लाभ के लिए संबंधित अधिकारियों को बदले बिचौलियों की तलाश रहती है। जिसके मूल में भ्रष्टाचार है।आज बाढ़ भाजपा कार्यालय में नये पदाधिकारियों का बैठक हुई जिसका अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार संचालन महामंत्री अरविंद कुमार यादव मुख्य अतिथि ललन सिंह मोकामा। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ शिया राम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि जिला अध्यक्ष को सहयोग देते रहे। उन्होने कहा कि मोकामा से फतुहा तक कमल ही कमल खिलाना है। मोकामा ललन सिंह ने कहा कि इस बार बिहार लोक सभा से 40 सीट और विधानसभा में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि इस बार सबों को लगना है तथा हर बूथ पर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि इस बार 40 सीट जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झोली में डाल देना है।
बताया जाता है कि कमिटी के चुनाव में राजनीतिक शिकार हुए हैं। राजनीतिक शिकार के ही इस बैठक सिर्फ एक महिला सोनी खुसरूपुर की थी। यदि जिला अध्यक्ष फतुहा मंडल कमिटी के चुनाव में शिकार हुए तो फतुहा नगर अध्यक्ष शोभा देवी के पहले
था वैसे स्थिति बन सकती है। संजीव कुमार राजु, हेमंत कुमार, प्रमोद सिंह,पुटुस यादव, राणा राजेन्द्र पासवान, भास्कर लाल पटवा, पारस यादव,डॉ उपेंद्र पासवान, गोपाल साव,ओम शान्ति लक्ष्मी,सोनी जयसवाल,टीपू सिंह, अरुण कुमार झा, अभिषेक झा, अवधेश सिंह, टुनटुन सिंह,संजय पासवान, सुनीता कुमारी पासवान आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.