ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

तुनिशा शर्मा केस मे सिद्धार्थ निगम ने किया खुलासा

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं है। 24 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस अपने शो ‘अली बाबा’ के सेट पर फांसी लगाकर अपनी जान ली थी। इस केस में एक्ट्रेस के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को गिरफ्तार भी किया गया था।

करीब दो महीने तक जेल में रहने के बाद शीजान को मार्च में रिहा किया गया। इसी बीच अब टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने एक्ट्रेस तुनिषा को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि मौत से एक दिन पहले तुनिषा ने उन्हें और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को वीडियो कॉल किया था।

तुनिषा ने किया था सिद्धार्थ निगम को वीडियो कॉल

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो तभी तुनिषा का वीडियो कॉल आया था। एक्टर ने बताया, ‘यह मेरे लिए काफी ड्रिपेशन वाला पल था।’ मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था कि तभी तुनिषा ने जस्सी पाजी को वीडियो कॉल किया। वो दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो करने वाले थे। मैंने तुनिषा से वीडियो कॉल पर बात की थी। वह बहुत एक्साइटेड थी और हमसे मिलने का प्लान बना रही थी।

‘पैरों तले जमीन खिसक गई’

अगले दिन जब मैं वर्कआउट के लिए जा रहा था तो मुझे फोन आया कि तुनिषा अब नहीं हैं। जब मैने ये खबर सुनी तो ‘ मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। मैं कई बार सोचता हूं कि उसने ऐसा क्यों किया? बहुत सारे लोग उसे प्यार करते थे, लेकिन कहते हैं ना कि जिंदगी में कब क्या हो जाए, कुछ कह नहीं सकते। उस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकते।’

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.