ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए भारत भ्रमण पर निकले श्री रॉबिन सिंह का मगांकेविवि में स्वागत

मोतीहारी। महात्मा गांधी केंदीय विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा पर्यावरण विशेषज्ञ श्री रॉबिन सिंह, इटावा, उत्तर प्रदेश अयोजन का स्वागत कार्यक्रम चाणक्य परिसर स्थित राजकुमार शुक्ल सभागार में किया गया। वह ‘पर्यावरण संबंधी समस्याएं और उनका उचित संरक्षण एवं प्रबंधन’ विषय पर विद्यार्थियों के बीच अपने विचार भी साझा किए।
श्री सिंह पर्यावरण संरक्षण एवं उसके प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए इस समय पर्यावरण प्रहरी के रूप में भारत वर्ष भ्रमण पर है। वे साइकिल यात्रा कर पर्यावरण जागरूकता के प्रति एक मिशाल कायम किया है। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने पर्यावरण के बदलते स्वरूप को देखते हुए उंसके प्रति व्यक्ति के दायित्व निर्वहन के तरीकों के बारें में जानकारी दी। साथ ही परिसर में एक पौधे भी लगाया।
श्री रॉबिन सिंह की पर्यावरण को समर्पित यह यात्रा 6 अक्टूबर, 2022 को कन्याकुमारी से प्रारंभ होकर दक्षिण पूर्व एवं उत्तर पूर्व के राज्यो से होते हुए अभी बिहार में पहुँचे हैं। अभी तक 189 दिनों में लगभग 14000 किमी की साइकिल यात्रा सम्पन्न हो चुकी है । उन्होंने बताया कि लगभग 700 दिनों में अगले वर्ष लगभग 50000 किमी. यात्रा का समापन भोपाल में होना है। अपनी यात्रा और पर्यावरण विषय पर विद्यार्थियों के कुछ प्रश्नों का भी उन्होंने सहजता से जवाब दिया।
कार्यक्रम में प्रॉक्टर प्रो. प्रणवीर सिंह, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शिरीष कुमार , जीव विज्ञान विभाग के डॉ. अमित रंजन सहित विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.