ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एन.सी. सी.संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

मोतिहारी। मुंशी सिंह महाविद्यालय में दिनांक 11अप्रैल से 21अप्रैल तक चलने वाले एन.सी. सी.संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हो चुका है।इस क्रम में। आज पी.टी.,ड्रिल और हथियार का प्रशिक्षण कैडेटों को आर्मी के सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।कैंप के संचालन हेतु 34 बिहार बटालियन एन. सी. सी.मधुबनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकरण को कैंप कमांडेंट नियुक्त किया गया है।विदित हो कि इस शिविर में सैन्य जीवन से जुड़ी अनेक किस्म की सिखलाई दी जाएगी।आज कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकरन ने कुल 600 कैडेटों के बीच ओपनिंग एड्रेस किया।उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन एन.सी.सी.का आदर्श वाक्य है और इसे हर हाल में आपको बनाए रखना है।मुंशी सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार ने बतलाया कि कल दिनांक 14अप्रैल को बिहार झारखंड एन.सी.सी.निदेशालय के एडिशनल डायरेक्टर जेनरल का विजिट कार्यक्रम है।वे कैडेटों के प्रशिक्षण,रख रखाव और उनके कार्यक्रमों का निरीक्षण करेंगे। आज कैडेटों को मैप रीडिंग की ट्रेनिंग प्रशिक्षकों द्वारा दी गई।मौके पर लेफ्टिनेंट नरेंद्र सिंह,सूबेदार मेजर जैनी इंद्वार,.एसोसिएट एन,.सी.सी.ऑफिसर पंकज कुमार,विनय कुमार, लालबाबू राय सहित सभी सिविल स्टाफ मौजूद रहे।यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कैप्टन अरुण कुमार ने दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.