ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हनुमान मंदिर के पास एक साथ 6 अजगर देख लोगों में हड़कंप

मुथरा। मथुरा के थाना नौहझील के गांव रायपुर में हनुमान मंदिर के पास लोग तब सकते में रह गए, जब मिट्टी के टीले पर 6 अजगर सांप एक साथ देखे गए। इन्हे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने सांपों का मुंह बांधना शुरू कर दिया, तो वहीं कुछ लोगों ने सांपों का वीडियो बनाया। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग के बीच में चर्चा बनी हुई है कि एक साथ एक-दो नहीं बल्कि छह-छह सांप टीले में मौजूद थे।

सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि इसी टीले पर महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने जाते थे। इसके अलावा वहीं पास में ही अक्सर बच्चे खेला करते थे। हालांकि इन लोगों ने शुक्र मनाया कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और अजगरों ने किसी को अपना निवाला नहीं बनाया। लोगों ने इन सांपों को बांधकर वन विभाग की टीम को सूचना दे दी। वन विभाग के कर्मचारी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और इन सांपों को अपने कब्जे में लेकर चले। उन्होंने बताया कि वे इन सभी अजगर सांपों को दूर जंगल में छोड़ देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.