ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक भारत श्रेष्ठ भारत के आलोक में डॉक्टर से वार्ता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जहानाबाद। भारत सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के आलोक में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हेतु डॉक्टर से वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा एक लघु नाटक की प्रस्तुति से हुई। इसके माध्यम से कैसे हम गंदगी के कारण रोग ग्रस्त हो जाते हैं तथा किस प्रकार स्वच्छता को अपनाकर हम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसके संबंध में बताया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विनोद कुमार सिंह के द्वारा बच्चों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इन्होंने बताया की बीमारियां चार प्रकार से होती है। पानी से होने वाली बीमारी, मच्छरों के द्वारा होने वाली बीमारी, बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियां और वंशानुगत बीमारी। इन्होंने छात्र- छात्राओं को विभिन्न बीमारियों के बारे में बताया तथा छात्र- छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों का बड़ी सुगमता पूर्वक जवाब दिया और शंकाओं का समाधान किया। इन्होंने विभिन्न बीमारियों के फैलाव के कारणों और उसके रोकथाम के उपाय बताए।
प्रभारी प्राचार्य सी.एस.प्रसाद ने आगत अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि स्वच्छ रहकर ही हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक श्री हरिशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर हरिशंकर कुमार, गौतम कुमार,जे.पी सिंह, के.डी सिंह, रिंकी कुमारी, मंजुला कुमारी,अनुराधा सिंह, आरती कुमारी सहित विद्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.