ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपनी गलती स्वीकार करते हुए असगर ने सरपंच से मांगा माफी

पिपराकोठी। प्रखण्ड अंतर्गत टिकैता गाँव निवासी असगर अली अंसारी ने सारे समाज के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करते हुए अपने ग्राम कचहरी टिकैता-गोविंदापुर के सरपंच शमीमा खातून से माफी मांगा है। बताते चलें कि असगर अली अंसारी के पुत्र कादिर हुसैन अंसारी टिकैता उर्दू विद्यालय में शिक्षक है, जहाँ लगभग सात महीना पूर्व उसी विद्यालय के छात्राओं के साथ कादिर हुसैन अंसारी ने छेड़खानी की थी, जिसको लेकर तुरकौलिया थाना में कादिर हुसैन अंसारी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। इसी मामले को लेकर कादिर हुसैन अंसारी के पिता असगर अली अंसारी ने आवेश में आकर मीडिया के समक्ष सरपंच वो अन्य को अपशब्द कहा था, जिसको लेकर सरपंच शमीमा खातून ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से असगर अली अंसारी को वकालतन-नोटिश भेजा था, जिसमें असगर अली अंसारी को तीस दिनों का समय देते हुए कहा गया था कि पूरे समाज के समक्ष असगर अली अंसारी माफी मांग लें, वरना तीस दिनों के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में असगर अली अंसारी के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसलिए असगर अली अंसारी द्वारा पूरे समाज के समक्ष अपनी गलती कबूलते हुए सरपंच शमीमा खातून से माफी मांगा गया है। विदित हो कि सरपंच शमीमा खातून पूर्वी चम्पारण सरपंच संघ की जिला महासचिव तथा समाजसेवी मोहम्मद आदम की पत्नी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.