ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज भारत आत्मनिर्भर है, मोदी तीसरे बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे-भाजपा नेत्री शोभा देवी

फतुहा। भाजपा नेत्री शोभा देवी ने आज एक आयोजन में संवाददाता को को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सड़कें, एयरपोर्ट, मैट्रो, रेल सभी पूरे मुकाबले पर हैं या यूं कह लो बहुत बेहतर हो रही हैं और भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।
किसी भी व्यक्ति या राष्ट्र का एक सबसे बड़ा गुण और सपना यही होता है कि वो आत्मनिर्भर बने। आत्मनिर्भता का मतलब है आप अपने देश में कोई भी काम खुद कर सकते हैं। हर मुश्किल भरे दौर में आप अपने दम पर आगे बढ़ सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप आत्मनिर्भर हैं तो उन लोगों की भी मदद कर सकते हैं जिन्हें सचमुच मदद की जरूरत है। हमारे भारत के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि आज की तारीख में भारत दुनिया के नक्शे पर एक आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में न सिर्फ स्थापित है बल्कि तेजी से आगे भी बढ़ रहा है। निश्चित रूप से इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाना चाहिए जिन्होंने एक सुनियोजित तरीके से और सबको साथ लेकर चलने के मंत्र के साथ बड़ी से बड़ी चुनौतियों के दौरान भारत को एक ऐसी पहचान दी है कि हमारा तिरंगा पूरी दुनिया में अपनी आन-बान और शान बिखेर रहा है। डिफेंस, हैल्थ और मेडिकल, कृषि, कंप्यूटर के क्षेत्र में भारत ने पूरी आत्मनिभर्रता प्राप्त कर ली है। आजादी के अमृत काल अर्थात 75 साल में हमने जो कुछ पाया और जिस तरह हम आत्मनिर्भर बनें उसमें सिलसिलेबार पहले नंबर पर डिफेंस क्षेत्र को रखते हैं।
कभी हथियार, गोला-बारूद या जहाज, टेंक, युद्धपोत हम सब कुछ दूसरे देशों से मंगवाते थे लेकिन आज की तारिख में हम अपने देश में निर्मित युद्ध का सामान प्रयाेग कर रहे हैं और इतना ही नहीं लगभग तीस से ज्यादा देश हमसे युद्ध का सामान मंगवा रहे हैं। शोभा देवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.