ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आवारा पागल दीवाना 2 में संजय दत्त-अक्षय कुमार और अरशद वारसी आएंगे नजर

अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। जहां वह हेरा फेरी 4 में नजर आने वाले हैं। वहीं, वह आवारा पागल दीवाना 3 और वेलकम 3 में भी नजर आएंगे। इस बात को लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित है।

आवारा पागल दीवाना 2 में संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आएंगे

ई टाइम्स में छपी खबर के अनुसार आवारा पागल दीवाना 2 के मेकर्स ने फिल्म में दो नए किरदार इंट्रोड्यूस करने का मन बनाया है। जहां फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल और जॉनी लीवर की अहम भूमिका होगी। वहीं, फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। फैंस में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी इसे लेकर काफी उत्साहित है।

फिरोज नाडियाडवाला कलाकारों के साथ बैठकर डेट पर काम करेंगे

यह भी कहा जा रहा है कि निर्माता इन लोगों के अलावा और भी कई लोगों को फिल्म में लेने का मन बना रहे हैं। इस समय सभी टेक्निकल क्रू पर काम कर रहे हैं ताकि लोकेशन पर शूट अच्छी हो। फिरोज नाडियाडवाला कलाकारों के साथ बैठकर डेट पर काम करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष या अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।

संजय दत्त और अरशद वारसी ने मुन्नाभाई सीरीज में काम किया है

गौरतलब है कि संजय दत्त हेरा फेरी 4 में नजर आने वाले हैं। संजय दत्त और अरशद वारसी ने मुन्नाभाई सीरीज में काम किया है। दोनों की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया है। फिलहाल, मुन्ना भाई को लेकर कोई नया अपडेट नहीं है। संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी पर्दे पर काफी पसंद की जाती है। दोनों मुन्ना भाई और सर्किट के नाम से फेमस है।

अक्षय कुमार कॉमेडी भी अच्छी करते हैं

फैंस के बीच अक्षय कुमार एक्शन फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, वह कॉमेडी भी अच्छी करते हैं। उनकी फिल्मों के चयन को देखकर लगता है कि वह एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में घर करने का प्रयास कर रहे हैं। अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार नहीं किया है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.