ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

प्रि सिटिंग मामले निपटारा करने में तेजी लाएं जिला जज

जहानाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत मे सुलहनीय मामलों को समझौता के आधार पर प्रि सिटीग मामले सभी न्यायिक पदाधिकारी को निपटाने में तेजी लाने को डॉ राकेश कुमार सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद ने कहा और निर्धारित लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने यह भी कहा अभी तक जितने मामले निपटारे हुए हैं पर्याप्त नहीं है। प्रि सिटिंग मामले को निपटारे में विधिज्ञ संघ के विद्वान अधिवक्ता का भी सहयोग प्राप्त करें। प्राधिकार सचिव अजय कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि अब तक कुल ‍‌ 47 अपराधिक मामलों का निपटारा प्रि सिटिंग के माध्यम से किया जा चुका है। आज भी 3 मामलों का निपटारे पारा विधिक स्वयंसेवक नवल किशोर पांडे बबीता कुमारी, मनोरंजन कुमार के द्वारा पक्षकार को नोटिस देकर न्यायालय में लाया गया। जिन के सहयोग से निपटारा किया गया। आज भी 11 वर्ष पूर्व एक लंबित मामले का निपटारा हुआ। प्री सेटिंग मामले में तेजी लाने को लेकर जिले के संबंधित थाना अध्यक्ष से नोटिस जल्द से जल्द तमिला करने के लिए निर्देशित किया गया है । पारा विधिक स्वयंसेवक गण भी क्षेत्र में जा जाकर पक्षकार को बुलाकर मामले निपटारा करा रहे हैं। लक्ष्य हासिल करने को लेकर तेजी से सभी कार्य किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.