ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हिम्मत है तो धीरेंद्र शास्त्री को रोकें, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगायें नीतीश कुमार: सुशील कुमार मोदी

– मानस की निंदा, राम मंदिर का विरोध, दंगा पीड़ित राम भक्तों को दंगाई घोषित करना वोट बैंक की राजनीति
– सासाराम-बिहारशरीफ में हिंसा-आगजनी की न्यायिक जांच करायें

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि यदि नीतीश कुमार में हिम्मत है तो पटना आते ही संत धीरेंद्र शास्री को गिरफ्तार करें, बजरंग दल पर प्रतिबंध लगायें और रामनवमी पर हुए हिंसक उपद्रव की न्यायिक जांच के लिए आयोग गठित करें। मोदी ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम को बिहार में घुसने न देने की धमकी, बजरंग दल पर प्रतिबंध की मांग, रामचरित मानस की निंदा, राम मंदिर का विरोध, सासाराम-बिहार शरीफ में पथराव-बमबाजी से पीड़ित अनेक राम भक्तों को ही दंगाई घोषित कर एकतरफा कार्रवाई करना और ब्राह्मणों को विदेशी बताना यह साबित करता है कि महागठबंधन सरकार वोट बैंक के लिए पूरी तरह हिंदू विरोधी हो गई है। क्या यही आपकी ‘धर्मनिरपेक्षता’ है? उन्होंने कहा कि जो लोग कैबिनेट की पहली बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा नौ महीने बाद भी पूरा नहीं कर पाए, वे असल मुद्दे से ध्यान भटकाए रखने के लिए हिंदुओं को टार्गेट कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि क्या लालू-नीतीश ने तय कर लिया है कि इन्हें हिंदुओं का एक भी वोट नहीं चाहिए? उन्होंने कहा कि जो लोग आतंकी संगठन पीएफआई की गतिविधियों और ‘ देश को कर्बला बना देने” जैसे बयान पर चुपी साधे रहे, उन्हें बजरंग दल पर बोलने का कोई हक नहीं है। मोदी ने कहा कि कर्नाटक की पिछली कांग्रेस सरकार ने हिंसा, लूटपाट और दंगे से जुड़े 1600 मुकदमे वापस लेकर राज्य में पीएफआई की जड़ें मजबूत की थीं। यही कांग्रेस आज बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का इरादा रखती है और बिहार में उसके मित्र एक वर्ग को खुश करने के लिए यही मांग दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सासाराम में पांच बार के विधायक और कुशवाहा समाज के सम्मानित नेता जवाहर प्रसाद रामनवमी पर शांति बनाये रखने के लिए सक्रिय रहे, लेकिन नीतीश सरकार ने उन्हें ही एक महीने बाद दंगाई घोषित कर गिरफतार करा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.