ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दक्षिण गुजरात के वापी मंडल के भाजपा उपाध्‍यक्ष शैलेष पटेल की गोली मारकर हत्‍या

अहमदाबाद ।   दक्षिण गुजरात के वापी मंडल के भाजपा उपाध्‍यक्ष शैलेष पटेल की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्‍या कर दी गई, अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने निकले भाजपा नेता मंदिर के बाहर कार के पास खडे होकर पत्‍नी के आने का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान 2 मोटर साइकल पर सवार होकर आए अज्ञात अहमलावर उन्‍हें गोली मारकर भाग गये। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने पीडित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हत्‍यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की सरकार से मांग की है। वलसाड जिले के वापी तहसील भाजपा मंडल उपाध्‍यक्ष शैलेष पटेल अपने गांव कोरचवा में परिवार के साथ सोमवार सुबह शिवजी के मंदिर में दर्शन के लिए निकले थे। भाजपा वापी मंडल के अध्‍यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि शैलेष पटेल मंदिर के बाहर कार के पास खडे होकर वे पत्‍नी के आने का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान दो मोटर साइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर उनकी हत्‍या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर पत्‍नी घटनास्‍थल पर पहुंची और खून से लथपथ पति को देखकर मदद के लिए लोगों को पुकारा। भाजपा के मंडल अध्‍यक्ष ने घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए इसकी जांच की मांग की है। पुलिस ने बताया कि घटनास्‍थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। हमलावरों को पकड़ने लिए कई रास्‍तों की नाकेबंदी भी कर दी है। गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने भाजपा नेता शैलेष पटेल की हत्‍या पर दुख जताते हुए शोक संतप्‍त परिवार के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की है। पाटिल ने सरकार से हत्‍यारों को जल्‍द से जल्‍द पकडे जाने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.