ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फतुहा में डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह के सर्वेक्षण में कई मामले उजागर, योजनाओं पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है

फतुहा। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह फतुहा से सटे सोनारु गांव में सर्वेक्षण के लिए गए साथ में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ता सत्येंद्र पासवान एवं मानवाधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामजतन यादव साथ थे। गांव में जाकर ग्रामीणों से सवाल किया कि आपके मोहल्ले में भारत सरकार द्वारा शौचालय का निर्माण कौन – कौन लोगों को हुआ है। बारी -बारी से लोग बताने लगे।कुछ नाम इस प्रकार है जिसने बताया कि फार्म भर कर कई बार लोग ले गए लेकिन आज तक शौचालय नहीं निर्माण किया गया जैसे दिनेश पासवान, वीरू पासवान ,रामाशीष पासवान, राजकुमार चौहान ,सोनू चौहान, राम आशीष चौहान, सुखदेव चौहान ,मुकेश चौहान, राकेश कुमार, सरवन कुमार, पप्पू पासवान, अमरजीत पासवान, इंदल पासवान ,शिवजी पासवान, दीपक कुमार ,पिंटू कुमार, जयपाल जमादार ,लक्ष्मण चौहान, अरविंद पासवान, तरुण चौहान ,सविता देवी ,अमरजीत चौहान, अशोक चौहान ,बबीता देवी ,मुन्नी देवी, चंद्रमणि देवी, प्रभा देवी, शर्मिला देवी, मुन्नी देवी, पिंकी देवी, रिंकी देवी, कमला देवी, दीपक चौहान, रूपा देवी ,प्रमिला कुमारी ,ऐसे सैकड़ों उदाहरण है जिन्हें इस योजना का कोई लाभ नहीं मिला है। दूसरी ओर अमरजीत पासवान, रुदल कुमार, पिंकू चौहान राजकुमार, मुन्ना चौहान ,देवघर पासवान को पैसा का अभाव में अधूरा बनकर रह गया है तथा कुछ लोगों की शिकायत है कि कर्ज लेकर शौचालय बनाया गया परंतु अभी तक पैसा नहीं दिया गया है जैसे धर्म पासवान ,रंजीत पासवान आदि की शिकायत है कि बताया गया था कि किसी तरह शौचालय बनवा लो तो पैसा मिलेगा ?आज तक पैसा नहीं दिया गया इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना का भी बुरा हाल है लोगों ने बताया कि अधिकांश महलों वालों को ही मकान बनाया गया‌ है। डॉ लक्ष्मी नारायण द्वारा जमीनी स्तर पर की गई समीक्षा में जो शक उजागर हुआ बहुत शर्मनाक है। करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाने के बावजूद मोदी जी की योजनाएं जमीनी स्तर पर सही हकदार तक क्यों नहीं पहुंच रही है इसे कौन देखेगा क्या सरकारी अधिकारी के साथ भाजपा के सांसदों मंत्रियों विधायकों और दायित्व नहीं है कि इन योजनाओं को लागू कराने का प्रयास करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.