ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोरोना के मात देकर प्लेइंग XI में लौटे​ बल्लेबाज  शिखर धवन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की टीम में वापसी हुई। उनके अलावा कुलदीप यादव और श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। शिखर कोरोना पॉजिटिव होने के कारण पहले और दूसरे वनडे में नहीं खेले थे। लेकिन अब तीसरे वनडे में टीम में उनकी वापसी हुई है। धवन ने वापसी के बाद कहा कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

धवन ने मैच से पूर्व कहा, ‘मैं अच्छी लय में हूं। मुझे खुशी है कि मैंने पांच अर्द्धशतक (पिछली नौ पारियों में) लगाए हैं। कई बार शतक बनाने से भी चूका हूं और मैं उन सब चीजों पर विचार करता हूं। मैं जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं उससे मैं बहुत खुश हूं। मैं हमेशा रनों के लिए भूखा रहता हूं लेकिन साथ ही मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं सिर्फ शतकों पर नहीं बल्कि समय की मांग के हिसाब से अपने खेल पर ध्यान दूं। उन्होंने कहा, ‘ यह अच्छा है कि टीम में कई सारे ओपनर है। लेकिन मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर और टीम के लिए अपना योगदान देने पर है। जब मैं टीम के लिए अपना योगदान देता हूं तो मुझे लगता है कि मेरा किसी से मुकाबला नहीं है। मुझे उछाल वाली पिचों पर बल्लेबाजी करने में मजा आता है और मैं आज इसी मौके की तलाश में हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.