ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु 18 मई को समाहरणालय में साक्षात्कार होगा

अरवल ! बिहार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद बिहार पटना द्वारा आयोजित परीक्षा 2019 के आधार पर अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु जिला को अनुशंसित कुल 12 अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त करायी गयी है। विभागीय निर्देशानुसार अनुशंसित अभ्यार्थियों के सभी प्रमाण-पत्रों के जांचोपरांत संतुष्ट होने के पश्चात नियुक्ति पत्र निर्गत किया जाना है। नियुक्ति प्राधिकार द्वारा सभी मूल प्रमाण पत्रों के जांचोपरात प्रथम दृष्टया संतुष्ट हो जाने के बाद चयनित अभ्यर्थियों से इस आशय का शपथ पत्र लिया जायेगा कि उनके द्वारा दिये गये सभी प्रमाण पत्र सही है तथा भविष्य में कोई त्रुटि पाये जाने पर उनकी नियुक्ति रद्द कर दी जायेगी एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। उपरोक्त विभागीय पत्र से प्राप्त अमीन के पद पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जाँच हेतु दिनांक 18 मई को 11:00 बजे पूर्वाहन से 05:00 बजे अपराहन तक समाहरणालय सभा कक्ष में किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.