ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुखिया पुत्र की हत्या पर पीड़ित परिवार से मिले जाप सुप्रीमो

कटिहार। जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कटिहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने चुरली घाट गांव विनोदपुर पंचायत के मुखिया फरजाना खातून के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात किया। बताते चलें बीते दिनों मुखिया फरजाना खातून के पुत्र का अपराधी ने हत्या कर दिया था। जिसमें अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि उनके भतीजा भी लापता हैं। जिसका चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है। इसी को लेकर आज जाप सुप्रीमो उनके परिजनों से मिलते हुए इस घटना के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस मामले को लेकर आईजी एवं कटिहार पुलिस अधीक्षक से बात कर जल्द से जल्द मुखिया पुत्र के हत्या मामले में दोषी को गिरफ्तार करने एवं लापता उनके भतीजा को जल्द कुशल बरामद करने का भी मांग किया हैं। जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है अभी हाल में ही मुखिया फरजाना खातून के पुत्र की हत्या हुई हैं अब 4 दिन से उनके भतीजा भी लापता हो गए हैं जो कि काफी चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह बिहार के मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे और इस घटना में शामिल सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि हम परिजनों के साथ खड़े हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, प्रदेश महासचिव नैयर मसूद खान, वकील दास, कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष अनिल साह, फलका प्रखंड अध्यक्ष तफसील के अलावा अब्दुल सकीम, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.