ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विधायक गिर्राज मलिंगा को धमकी देने वाला डकैत जगन गुर्जर गिरफ्तार 

करौली। बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को धमकी देने वाले कुख्यात इनामी डकैत जगन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। डकैत पर 50 हजार का इनाम घोषित था। डकैत जगन गुर्जर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को धमकी देने के वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा में आया था। जगन गुर्जर पर राजस्थान और मप्र सहित कई राज्यों में 121 से अधिक मामले दर्ज हैं। करौली पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि डकैत जगन गुर्जर को बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने विधायक को धमकी देने के वीडियो वायरल किये थे। उसके बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। जगन को मासलपुर के जंगलों से  गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि जगन गुर्जर पुत्र शिवचरण गुर्जर  भवूती पुरा बसई डांग खो को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
एसपी इंदौलिया ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर के निर्देशन में धौलपुर, करौली और भरतपुर सहित विभिन्न थानों की पुलिस उसे तलाश कर रही थी। डकैत की गिरफ्तारी में नादौती थाने के कांस्टेबल राजेश सिंह, कुंवर सिंह तथा भरतपुर के कांस्टेबल पुनीत कुमार की विशेष भूमिका रही है। डकैत की गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। बताया जा रहा है कि जगन ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस डकैत से विभिन्न मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। जगन की गिरफ्तारी के बाद धौलपुर पुलिस को सूचित कर उसे करौली कोतवाली में कड़ी निगरानी रखा गया है। जगन गुर्जर की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है। क्योंकि विधायक को धमकी देने के बाद यह मामला प्रदेशभर में गरमाया हुआ था। लिहाजा पुलिस पर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दबाव बना हुआ था। इसलिये पुलिस दिन रात डकैत जगन गुर्जर की तलाश में जुटी हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.