ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की बैठक सम्पन्न हुई

जहानाबाद ! जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की बैठक सम्पन्न की हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गंभीर प्रकृति के मामले में सभी विधि पदाधिकारी संबंधित न्यायालय से समन्वय स्थापित कर विषेश ध्यान रख कर मामले का निष्पादन कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। जिला अभियोजन समिति की बैठक में जी.पी.- पी.पी. विशेष लोक अभियोजक, जिला अभियोजन पदाधिकारीयों सहित सभी विधिक पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बारी बारी से निष्पादन कांडो एवं सजा से संबंधित बिन्दुओं पर समीक्षा किया‌ गया। इन्होंने सभी को संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया तथा वैसे मामले जो अंतिम चरण पर हैं और जिनमें साक्ष्य उपलब्ध है वैसे मामलों को चिन्हित करते हुए स्पीडी ट्रायल का निदेश दिया। इन्होंने सभी विधि पदाधिकारियों को निदेश दिया कि प्रत्येक माह कम से कम एक स्पीडी ट्रायल एवं एक साधारण मामले को चिन्हित करे तथा माह मई में दो मामले में सजा कराये जाने का प्रयास करने का निदेश दिया। लंबित मामलों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। सभी विशेष लोक अभियोजको को निदेश दिया कि किसी मामले में गवाही के कारण मामले का निष्पादन नहीं होता हैं तो उसकी जानकारी पत्र अथवा निजी रूप से सम्पर्क कर दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.