ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आधुनिक पद्धति की खेती से कम लागत में ज्यादा मुनाफा ले रहे हैं सुनील

भोपाल : प्रदेश केकिसान अब परम्परागत खेती को छोड़कर नई तकनीक अपनाकर आधुनिक और अंतरवर्तीय खेती कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है मंदसौर जिले के गाँव अमलावद के किसान श्री सुनील पाटीदार। श्री पाटीदार को आधुनिक पद्धति से खेती की जानकारी नहीं थी। कृषि विभाग से संपर्क करने पर वहाँ से उन्हें बताया गया कि आधुनिक पद्धति से कैसे कम लागत तथा कम पानी के साथ अधिक पैदावार ले सकते हैं।

इसके बाद श्री सुनील को कृषि विभाग से आधुनिक पद्धति से खेती करने के लिए फव्वारे प्राप्त हुए। फव्वारे के लिए किसान कल्याण योजना से सब्सिडी भी मिली। उन्होंने वर्तमान में कुल 4 बीघे में लहसुन की फसल में फव्वारे लगाये हैं। वे कहते हैं कि लहसुन की पैदावार अधिक होती है एवं लहसुन भी बड़ी निकलती है। पानी कम लगता है। साथ ही लहसुन में कीट भी कम लगते हैं, जिससे दवाइयों का छिड़काव भी नहीं करना पड़ता है। इस तरह खेती करने से उन्हें दो लाभ हुए, पहला उत्पादन बढ़ा एवं दूसरा लागत कम हुई।

सुनील ड्रिप सिंचाई से भी खेती करते हैं। ड्रिप सिंचाई का लाभ भी उन्हें किसान कल्याण योजना से ही मिला है। उन्होंने कुल 2 बीघा में तरबूज लगा रखे हैं। ड्रिप सिंचाई में भी कम पानी में बहुत अच्छी खेती की जा सकती है। शासन की योजनाओं का लाभ मिलने से सुनील बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.