ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ऑपरेशन कराने गए युवक को डॉक्टर ने लगाया जंग लगा रॉड, अब काटना पड़ा पैर

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर का इलाका हमेशा से अपने अजीबोगरीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। अब यहां से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां के डॉक्टर ने एक युवक के पैर में जंग लगा हुआ स्टील का रोग लगा दिया। जिससे युवक की परेशानी इस कदर बढ़ गई कि अब युवक का पैर काटना पड़ा। दरअसल, मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक युवक के पैर में जंग लगा हुआ स्टील का रॉड लगा दिया गया। जिससे युवक का पैर काला पड़ने लगा और उसके पैर में इंफेक्शन इस कदर फैल गया कि अब उसे अपने पैर को काटना पड़ गया। जिसके बाद युवक ने इसको लेकर नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस की टीम अब इस युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और हॉस्पिटल संचालक की तलाश में जुट गयी है। वहीं, इस घटना को लेकर पीड़ित छात्र विश्वजीत कुमार के पैर में जंग लगा स्टील लगाने वाले हॉस्पिटल संचालक की गिरफ्तारी की जायेगी। पुलिस की अब तक की जांच में हॉस्पिटल संचालक की लापरवाही सामने आयी है। उसके कारण ही छात्र का दायां पांव काटना पड़ा था। इस मामले को लेकर नगर डीएसपी ने केस के आइओ को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द छात्र के पैर का ऑपरेशन कर जंग लगा स्टील लगाने वाले डॉक्टर व हॉस्पिटल संचालक को चिह्नित कर उनके नाम-पते का सत्यापन कर गिरफ्तारी करें। साथ ही पीड़ित छात्र का निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन की ओर से दिये गये इलाज के पुर्जा, दवा व जांच से संबंधित कागजात भी मांगे। आपको बताते चलें कि, पटना एम्स में डॉक्टरों ने पैर में इंफेक्शन होने की बात कहा। उनका कहना था कि गलत इलाज व पैर में जंग लगा रॉड लगा देने से यह इंफेक्शन फैला है। वहां डॉक्टरों ने उसके पुत्र की पैर काटा, तक जाकर उसकी जान बची। आठ फरवरी को उसके पुत्र का पैर काला पड़ने लगा तो उसे पटना इलाज के लिए ले जाने को डॉक्टर ने कहा अब तक रोके जाने का कारण पूछने पर उसके साथ मारपीट की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.