ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Naxal Attack: बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, एक जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सर्चिंग पर निकले जवानों पर आज सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया। हमले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के असिस्टेंट कमांडेंट एस बी तिर्की शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र इलाके में तैनात सीआरपीएफ 168 बटालियन के जवान सुबह सर्च ऑपरेशन के लिए उसूर ब्लॉक के तिम्मापुर की ओर रवाना हुए थे। तभी पुतकेल के जंगलों में नक्सलियों ने हमला कर दिया।

इस बीच पुलिस और नक्सली के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुयी। गोलीबारी में सीआरपीएफ 168 बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट एस बी तिर्की शहीद हो गये। मुठभेड़ में एक अन्य जवान भी जख्मी हुआ है, जिसे उपचार के लिये बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। शहीद असिस्टेंट कमांडेंट एस बी तिर्की झारखंड के रहने वाले हैं। एसपी श्री कश्यप ने बताया कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके में देखे गये खून के धब्बे से यही प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.