ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार सुस्त

देश का औद्योगिक उत्पादन दिसंबर, 2021 में 0.4 फीसदी की दर से बढ़ा है। विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन की वजह से इसकी रफ्तार लगातार चौथे महीने सुस्त रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 77.63 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में दिसंबर, 2021 में 0.1 फीसदी गिरावट रही। खनन क्षेत्र में 2.6 फीसदी और ऊर्जा उत्पादन में 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी रही। इसके अलावा, प्राथमिक उत्पादों का उत्पादन 4.6 फीसदी घट गया। एक साल पहले इसमें 2.2 फीसदी तेजी रही थी।

उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 2.7 फीसदी और गैर-उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 0.6 फीसदी की गिरावट देखी गई। इन दोनों में एक साल पहले क्रमश: 6.5 फीसदी और 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी रही थी।चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक लगातार चार महीने आईआईपी दहाई अंकों में बढ़ा था। मई, 2021 में इसकी रफ्तार 27.6 फीसदी, जून में 13.8 फीसदी, जुलाई में 11.5 फीसदी और अगस्त में 13 फीसदी रही थी। इसके बाद इसकी रफ्तार घटती गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.