ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अरवल जिलाधिकारी ने स्वयं भ्रमण कर आम जनता की समस्याओं की जानकारी ली

अरवल। जिलाधिकारी द्वारा आम जनता की समस्या को जानने के लिए स्वयं क्षेत्र भ्रमण का कार्य किया गया। सबसे पहले शाही मोहल्ला के वार्ड नंबर 16 का दौरा किया गया और विभिन्न मुद्दों पर ध्यान दिया गया। पीने के पानी की उपलब्धता को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। स्थानीय लोगों ने सूखे चापाकलों एवं नल जल योजना की शिकायत की। ऐसा ही कुछ हाल वार्ड नंबर 15 में भी रहा। सूचित किया गया कि वार्ड नंबर 15 में सभी घर नल जल योजना के अंतर्गत अभी तक अच्छादित नहीं कराए गए हैं ।इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी,नगर परिषद् तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अलावा राशन कार्ड जारी करने, राशन कार्ड सूची में नाम विलोपित करने, समय पर राशन न देने जैसे मुद्दों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने उन्हें एक आवेदन में ऐसे सभी मुद्दे देने को कहा और महिलाओं को जीविका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया। रामपुर बैना के वार्ड नंबर 2 और 5 में भी लोगों ने पीने की पानी की उपलब्धता पर शिकायत दर्ज कराया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित बीपीआरओ को जांच कर 3 दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। सार्वजनिक कुओं को जियो टैग कर दिया गया है लेकिन सफाई की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कुओं की साफ- सफाई करा ली जाए ताकि लोग पीने के पानी की कमी से निजाद पा सकें। परासी पंचायत के सुमेरा में कई ग्रामीणों द्वारा नल नहीं लगवाया गया है जिससे पानी की बर्बादी हो रही है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पानी को बर्बाद न करें और या तो पानी के बहाव को रोकें या नल लगवाएँ। जिला पदाधिकारी द्वारा लोगों को यह भी निर्देश दिया गया कि पीने का पानी बर्बाद ना करें तथा इसे अन्य काम में इस्तेमाल ना करें। जिला पदाधिकारी द्वारा विद्युत मीटर की स्थापना की जांच करने और इसके उचित संचालन को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया । क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई जगह छोटे बच्चों के साथ भी बातचीत की गई और बातचीत के क्रम में आंगनबाड़ी की कार्यप्रणाली, आंगनबाड़ी में भोजन की व्यवस्था के बारे में पूछा गया । खासकर किशोरियों से आंगनबाड़ी से फोलिक एसिड मिलने की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की गई । और उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से नियमित रूप से ऐसी गोलियां प्राप्त करने का सुझाव दिया गया और साथ ही बाल विकास योजना पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान रामपुर बेला में कार्यरत मनरेगा की योजना की भी जांच की गई तथा इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिए उप विकास आयुक्त को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । घाटों से बालू निकासी करने के दौरान कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जो आए दिन हादसे का कारण बनते रहते हैं। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि संवेदक बालू निकालने के क्रम में ऐसे गड्ढों को जरूर भरें अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।साथ ही विभिन्न रेत भंडारण स्थलों की पहचान की गई जिन्हें मानदंडों के अनुसार ढका नहीं गया था। जिला पदाधिकारी द्वारा खनन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विभाग के एस ओ पी मानदंड के अनुसार ढकने का कार्य सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.