ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर में कबर बिज्जू दिखने से दहशत वन विभाग की टीम को पंजों के निशान मिले

भिंड: इन दिनों कबर बिज्जू के दिखाई देने से लोगों में दहशत बनी हुई है। शहर की चोर गली में पिछले पांच से छह दिन से कबर बिज्जू दिखाई दे रहा है। हालांकि बुधवार-गुरुवार की रात स्थानीय लोगों ने कबर बिज्जू को बंद पड़े बाड़े के कमरे में घुसता देख वन विभाग को इसकी सूचना दी थी। लेकिन रात होने की वजह से वन विभाग की टीम पहुंच नहीं सकी। गुरुवार की सुबह जब टीम पहुंची तो टीम के सदस्यों को कबर बिज्जू के पंजों के निशान तो मिले, लेकिन कबर बिज्जू पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी।

10 मई पहलीबार कबर बिज्जू शहर की हाउसिंग कालोनी में दिखाई देने की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियाे भी बनाया था, जो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। सूचना मिलने पर वहां भी वन विभाग की टीम पहुंची थी। लेकिन कबर बिज्जू पकड़ में नहीं आया था। पिछले पांच-छह दिन से शहर की चोर गली, कटरा मोहल्ले में यह जानवर दिखाई देने की सूचना मिल रही थी। बुधवार-गुरुवार की रात कबर बिज्जू को चोर गली में कस्तूरी देवी अग्रवाल स्कूल के बगल में खाली पड़े बाड़े के एक कमरे में घुसते हुए लोगों ने देखा। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। लेकिन रात अधिक होने की वजह से टीम नहीं पहुंच सकी।

गुरुवार की सुबह वन विभाग की टीम से जयकरण सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने कबर बिज्जू की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बता दें कि कबर बिज्जू के शरीर का ऊपरी भाग भूरा, बगल और पेट काला तथा माथे पर चौड़ी सफेद धारी होती है। अपने लड़ाके स्वभाव और मोटी चमड़ी के कारण अन्य जानवर इस से दूर ही रहते हैं। पूर्णतया मांसाहारी होते हैं। आमतौर पर ये जानवर मनुष्य को देखते ही भागते हैं, लेकिन कई बार यह हमला भी कर देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.