ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गर्मी में ठंडक देने वाला कच्चा आम इसकी बढ़ी मांग

ग्वालियर। गर्मी से राहत पाने के लिए कच्चे आम की मांग बढ़ गई है। जून में तपती गर्मी से राहत पाने के लिए कच्चे आम की मांग तेजी से बढ़ी है। क्योंकि कच्चे आम का अचार और उसका शरबत व पनाा बनाकर पीना सेहत के लिए अच्छा है। लू,तेज धूप, गर्मी से आम का पना और शरबत राहत दिलाने का काम करता है। आम का शरबत व पना पीने से शरीर में विटामिन सी की मात्रा बढ़ती है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। आम का अचार पूरे साल भोजन के साथ स्वाद देता है और विटामिन सी की आपूर्ति करता है।

विटामिन सी के अलावा कई तरह की पोषक तत्व आम में मौजूद रहते हैं।इस बार गर्मी के मौसम में आम की ज्यादा वैरायटी बाजार में नहीं देखी गई। क्योंकि अप्रैल मई में बे मौसम बारिश ने ठंडक ला दी। वातावरण में गर्मी न रहने से आम की फसल को भी नुकसान हुआ है और मांग भी कम रही है। बाजार में शुरूआत में बादामी आम आया जो अब जाने वाला है। उसके बाद दशहरी व तोतापरी आम भी आया।

तोतापरी आम की आवक बंद हो चुकी है जबकि दशहरी आम आ रहा है पर इसकी विक्री बादामी के मुकाबले कम है। हापुस आम का शौक रखने वालों के लिए आपलाइन बाजार किफायती साबित हो रहा है। क्योंकि आनलाइन बाजार में हापुस का दाम 800 रुपये प्रति दर्जन से शुरू होता है और 2 हजार रुपये दर्जन तक बिक रहा है। जबकि आफ लाइन बाजार में थोक में दाम 400 रुपये से लेकर 600 रुपये तक है।

थोक विक्रेता बताते हैं कि हापुस का आम खाने वालों की संख्या कम है। इसलिए बाजार में कम ही लोग मंगवाते है। क्योंकि लोग आनलाइन खरीद कर लेते हैं।जबकि आनलाइन से आफ लाइन आम के दाम कम हैं।लोग बादामी और दशहरी व लंगड़ा-चौसा जैसे आम भले ही दुकानें से खरीदें पर हापुस का आनलाइन बाजार तेजी से बढ़ा है। दुकानदार भी हापुस जैसा महंगा आम कम ही मंगवा रहे है। थोक विक्रेताओं का कहना है कि यह आम के सीजन का आखिरी वक्त चल रहा है। तोता परी आम की आवक बंद हो चुकी है जबकि बदामी आम भी चंद दिनाें का मेहमान बचा है। इस बार मौसम में रही ठंडक से आम का बाजार भी ठंडा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.