ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भारतीय जनता पार्टी है झगड़ा पार्टी-संजय सिंह

पीलीभीत । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पीलीभीत के बीसलपुर विधानसभा से पार्टी के प्रत्याशी डीपी गंगवार के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं द्वारा यह कहा जाता है कि अगर दूसरी कोई पार्टी सत्ता में आ गई और आपने बीजेपी को वोट नहीं दिया, तो उत्तर प्रदेश कश्मीर और बंगाल हो जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कश्मीर और बंगाल भले ना बने लेकिन यदि योगी आदित्यनाथ को वोट दे दिया तो कंगाल जरूर हो जाएगा।
अपने सम्बोधन में संजय सिंह ने कहा कि लोग हमसे हमारी पार्टी के वोट बैंक के बारे में बात करते हैं। हमारी पार्टी का वोट बैंक वो है, जो किसान 24 घंटे के अंदर अपनी फसलों का भुगतान अपने खाते में चाहते हैं, जो युवा रोजगार चाहते हैं, वो सब आम आदमी पार्टी का वोट बैंक है। उन्हांेने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे द्वारा किसानों व पत्रकार पर कार चढ़ाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जिस देश का गृहमंत्री और उसका बेटा अपराधी हो उस देश में कानून व्यवस्था की बात करना गलत होगा। आप के राज्यसभा सांसद ने कहा कि बीजेपी पार्टी लड़ाई की राजनीति करती है। हिंदू को मुसलमान और अन्य समुदायों से लड़ाने का काम करती है। ऐसे में इस पार्टी से आपको विकास नहीं मिलेगा। बल्कि झगड़ा मिलेगा। भाजपा भारतीय झगड़ा पार्टी है। इससे महंगाई भ्रष्टाचार के अलावा किसी चीज की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.