ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

VIP करिश्मा अपार्टमेंट मे गोली चलने का मामला पिस्टल से नहीं रायफल से फायरिंग की आशंका लेजर मशीन से जांच

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के वीआइपी करिश्मा अपार्टमेंट में इंद्रमणी कोल के अकाउंटेट विजय शेखर पाण्डेय के फ्लैट में रविवार सुबह गोली चली। इस मामले में पुलिस को पिस्टल की जगह रायफल से गोली चलाए जाने की आशंका है। वहीं दूसरे दिन भी जांच जारी रही। अब तक पुलिस को खाली कारतूस बरामद नहीं हो सका है। इस वजह से किस स्तर की बंदूक से गोली चली इस बात का पता नहीं चल सका है।

सोमवार को दूसरे दिन बैलेस्टिक एक्सपर्ट लेजर गन लेकर जांच करने के लिए पहुंचे। लेजर गन से गोली चलाने की दिशा और एंगल की जानकारी जुटाई गई। वहीं यह भी देखा गया कि गोली शीशा से टकराने के बाद किस दिशा में गई होगी इसकी भी जांच की गई। दिनभर की पड़ताल के बाद भी कारतूस नहीं मिल सकी है।

ब्रिज के ऊपर से कार फायरिंग की आशंका

घटना सुबह 10 से 11 बजे के बीच की है। ऐसे में पैदल या बाइक से आकर फायरिंग करने की बात से पुलिस इनकार कर रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश कार से आकर ब्रिज के ऊपर से टारगेट लगाकर फायरिंग की है।

उस समय पर गुजरी कारों की जांच

पंडरी ओवरब्रिज में सुबह 10 से 11 बजे के बीच रविवार को जितनी कार गुजरी है, उस संबंध में जानकारी जुटा कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे के सीसीटीवी के माध्यम से जो फुटेज हासिल किए हैं। उनमें से आधा दर्जन कारों को पुलिस संदिग्ध मान रही है।

टारगेट में कोई और तो नहीं इसकी भी जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाशों के टारगेट में विजय पांडेय का फ्लैट था कि या फिर कोई और। अलग-अलग फ्लैट के लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.