ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विजय सिन्हा ने याद दिलाई विधानसभा अध्यक्ष की पावर

नई दिल्ली । बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय की घटना पर शनिवार को खुलकर आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के अधिकार और पावर की जानकारी सभी माननीय विधायकों को है। आसन इसका दुरुपयोग नहीं करना चाहता। हम सिर्फ इस मर्यादा का पालन कर रहे हैं। लेकिन, लोग इसे हल्के में लेंगे तो यह उचित नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक कई विधायकों ने मामले को लेकर विशेषाधिकार हनन का मामला चलाने का भी आवेदन विधानसभा सचिवालय को दिया है, हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर विस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया से बातचीत में विस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के संज्ञान में यह मामला दिया गया है। पदाधिकारियों को बिहार में सुशासन कायम करने के लिए काम करना होगा। सही में जो अपराधी हैं, उनपर कार्रवाई करनी चाहिए। सिर्फ खानापूर्ती नहीं होनी चाहिए। कार्रवाई के नाम पर कुशासन लाने और दु:शासन के मनोबल को बढ़ावा देने का खेल अब बंद होना चाहिए। इस खेल में जो संलिप्त हैं, उनकी पहचान कर सरकार कार्रवाई करे। क्या लखीसराय की घटना को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे? यह पूछने पर सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार सजग है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद बैठक की है। सुशासन स्थापित करने के लिए बार-बार निर्देशित कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी जो कमजोर कड़ी है, उसे चिह्नित कर कार्रवाई हो रही है। जनप्रतिनिधियों का भी अपना फर्ज और धर्म है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.