ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भाजपा झूठों की पार्टी है : अखिलेश यादव

लखनऊ| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को झूठे लोगों की पार्टी करार दिया और दूसरे चरण के मतदान में उसकी हार की भविष्यवाणी की।

शनिवार शाम बदायूं में एक चुनावी रैली में सपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के छोटे नेता छोटे झूठ बोल रहे हैं, बड़े नेता बड़े झूठ बोल रहे हैं और उनके शीर्ष नेता सबसे बड़ा झूठ बोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को 58 सीटों पर पहले चरण के मतदान के बाद, लोगों ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है और हमें परिणाम जानने के लिए 10 मार्च तक इंतजार करने की जरूरत नहीं है।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले चरण के मतदान प्रतिशत ने भगवा पार्टी के खिलाफ हवा की दिशा बदल दी है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी सपा-रालोद गठबंधन सत्ता में आ रहा है और बदायूं, संभल और मुरादाबाद में दूसरे चरण के चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘गर्मी निकालना’ वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि पहले दौर के चुनाव के बाद बीजेपी ‘शांत’ हो गई है।

उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर भी हमला करते हुए कहा कि सपा भाजपा को हराने के लिए काम कर रही है, लेकिन एक पार्टी का इरादा सपा को रोकने का है। सभी समाजवादी और अम्बेडकरवादियों से उत्तर प्रदेश में बदलाव लाने और देश के संविधान की रक्षा करने के लिए हाथ मिलाने का आग्रह किया।

राज्य विधानसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान सोमवार को होना है, जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर के नौ जिलों के 55 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.