ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

24 घंटे में इस समय बोली गई हर बात हो जाती है सच मां सरस्वती पूरी करती हैं इच्छा

हमने अक्सर कई लोगों से सुना है कि 24 घंटे में एक बार हर व्यक्ति की जुबान पर मां सरस्वती विराजती हैं, माना जाता है कि जिस समय सरस्वती जुबान पर बैठती हैं उस समय बोली गई हर बात सच हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि जब भी कुछ बोलो तो सोच-समझकर बोलना चाहिए।

बता दें कि शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि प्रतिदिन के 24 घंटे में से एक समय ऐसा होता है जिस समय व्यक्ति की जुबान पर सरस्वती का वास होता है और उस दौरान कही हुई हर बात सच हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि वो समय कौन सा है जब मां सरस्वती हमारी जीभ पर बैठती हैं। तो आइए जानते हैं कब होता है वो समय और उस समय हमें सोच समझकर बात करनी व कहनी चाहिए।

इस समय कही हर बात हो सकती है सच

हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का बहुत महत्व होता है और इसे शुभ समय भी माना जाता है। इसके साथ ही शास्त्रों की मानें तो सुबह सुबह 3.20 मिनट से 3.40 मिनट के बीच मां सरस्वती व्यक्ति की जुबान पर बैठती है, इस समय बोली गई बात सच हो जाती है। बता दें कि ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 3 बजे के बाद और सूर्योदय से पहले का समय होता है।

इसलिए इस समय जो भी कहें सोच-समझकर कहें। इस समय अपनी जुबान पर कटुता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आपकी बोली खुद के साथ दूसरों का नुकसान करा सकती है।

क्या मांगे भगवान से?

कहते हैं कि भगवान से कुछ भी मांगने से पहले उनका धन्यवाद करना चाहिए। इसके बाद जीवन में चल रही समस्याओं के बारे में बताते हुए भगवान से समाधान की मांग करें। कभी किसी के नुकसान या अहित की बातें ना करें।

छात्रों को करना चाहिए इन मंत्रों का जाप

मां सरस्वती बुद्धि, ज्ञान व वाणी की देवी कहलाती हैं। उनके आशीर्वाद से व्यक्ति का करियर आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा देता है। इसके साथ ही अध्ययनरत छात्रों के लिए मां सरस्वती का आशीर्वाद बहुत जरूरी माना जाता है। इसके लिए उन्हें प्रतिदिन ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महासरस्वती देव्यै नमः। मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे बुद्धि में वृद्धि होती है और मानसिक विकास तेजी से होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.