ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वैलेंटाइन डे पर बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के लिए लिखा रोमांटिक पोस्ट

एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के लव कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी क्यूट केमिस्ट्री की झलकियो से रूबरू कराते रहते हैं और आज वैलेंटाइन डे पर बिपाशा ने अपने लाइफ पार्टनर करण के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। बिपाशा बसु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और करण की एक रोमांटिक फोटो शेयर कर करण को वैलेंटाइन डे विश किया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘वह प्यार है। जब तक मैं करण से नहीं मिली थी, तब तक मुझे सच्चा प्यार नहीं पता था। प्यार आपको हंसाता है। प्यार आपको खुश करता है। प्यार आपको संतुष्ट रखता है। प्यार आपको मजबूत बनाता है। प्यार आपको प्रेरित करता है। प्रेम आपकी रक्षा करता है। प्यार आपका सम्मान करता है। प्यार तुम पर गर्व है। प्यार आपको जज नहीं करता। प्यार आपको ग्लो करवाता है। प्यार आपकी हर भावना का ख्याल रखता है। प्यार आपका सबसे अच्छा दोस्त होता है। प्यार हर मुश्किल को आसान बना देता है। मैं आगे और आगे जा सकती हूं। काश सभी को अपना एक सच्चा प्यार मिले। सभी को और मेरे प्यार को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।’

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 2015 में आई फिल्म ‘अलोन’ में साथ काम किया था। इस फिल्म से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी, जिसके बाद करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद इन दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली। दोनों ने पंजाबी और बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.