ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग को कहा अलविदा

पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी बतौर खिलाड़ी अब क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आएंगे। 41 वर्षीय अफरीदी ने कहा है कि वह आगे क्रिकेट नहीं खेलेंगे। वह मौजूदा समय में पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके चलते उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के सातवें सीजन से भी अपना नाम वापस ले लिया है। अफरीदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्होंने केवल फैंस के लिए ही पीएसएल में खेलने का फैसला किया था। अफरीदी ने कहा, ‘मैं टूर्नामेंट को अच्छी तरह से खत्म करना चाहता था। मुझे पिछले 15-16 वर्षों से पीठ की समस्या है और मैं इसके साथ ही खेल रहा था। अब यह समस्या इतनी बढ़ गई है कि इससे मेरे ग्रोइन, घुटने पर असर पड़ रहा है। यह दर्द मेरे पैर तक पहुंच गया है।’ उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘पीएसएल को भी गुडबाय। मेरी बॉडी में अब बहुत दर्द है।’ पूर्व ऑलराउंडर ने पाकिस्तान के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.