ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने न्यू मार्केट सब-वे का किया निरीक्षण

भोपाल :   चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के न्यू मार्केट स्थित सब-वे का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सारंग ने व्यापारियों की समस्याएँ भी सुनी। निरीक्षण के बाद मंत्री श्री सारंग ने कहा कि कल रात दुर्भाग्य से न्यू मार्केट के सब-वे में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे 2 दुकान आग की चपेट में आयी है। एमपीईबी को निर्देश दिये गए हैं कि सभी सेफ्टी मेजर्स को अपनाते हुए यहाँ बिजली आपूर्ति फिर से शुरू की जाए।

सेफ्टी ऑडिट कर एक्सपर्ट इंजीनियर्स से लें राय

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि एक बात यह देखने में आयी है कि इस तरह के बेसमेंट में अगर कोई अग्नि दुर्घटना होती है तो वहाँ धुआ भर जाता है, जिसके कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल होती है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इस तरह के सभी स्ट्रक्चर का सेफ्टी ऑडिट कर वेंटिलेशन की व्यवस्था को सुनिश्चित कर एक्सपर्ट इंजीनियर्स से सलाह ली जाए।

व्यापारियों की समस्याओं का होगा निदान

मंत्री श्री सारंग ने न्यू मार्केट के व्यापारियों से संवाद किया। व्यापारियों ने समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री श्री सारंग ने व्यापारियों को हर-संभव सहायता उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

मंत्री श्री सारंग ने की जिला प्रशासन की प्रशंसा

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने घटना स्थल पर तत्काल पहुँचने और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने एवं मुस्तैदी के लिये जिला प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड कर्मियों की प्रशंसा की। निरीक्षण में मंत्री श्री सारंग के साथ जिला कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, नगर निगम एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.