ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड ने आयोजित किया वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम

बेगूसराय। महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस ने बिहार के बेगूसराय में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लगभग 117 महिलाओं ने भाग लिया और अपने वित्तीय ज्ञान को बढ़ाया। इस कार्यक्रम में श्रीमती अवंती कुमारी (थाना प्रभारी,बेगूसराय), श्रीमती पिंकी देवी (मेयर,बेगूसराय) ने अतिथियों के रूप में भाग लिया। वहीं कंपनी की ओर से श्री समित कुमार (एस.डी.एम), श्री प्रवीण कुमार (बी.एम), श्री विनय सिन्हा (एडमिन), श्री दीपक पांडे (ए.एम) एवं समस्त शाखा कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में नाट्य रूपांतरण और वीडियो के द्वारा महिलाओं को वित्तीय प्रबंधन के विभिन्न तरीकों जैसे बचत, खर्च, व सरकारी योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया।
कंपनी के श्री समित कुमार (एस.डी.एम), “महिलाओं के बीच वित्तीय ज्ञान को बढ़ाना महिला सशक्तिकरण का एक अहम हिस्सा है। यह उन्हें सही निर्णय लेने में काफी मदद करता है। फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस के इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में वित्तीय साक्षरता को लेकर जागरूकता फैलाना था, जिसमें हम सफल रहे।”
कार्यक्रम में भाग लेने वाले अतिथियों ने इस सामाजिक पहल के लिए फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने महिलाओं को अपनी वित्तीय ज्ञान में लगातार वृद्धि करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली एक महिला ने कहा, “वित्तीय साक्षरता सबके लिए जरुरी है, यह सही निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस को मैं धन्यवाद कहना चाहूंगी कि इसने इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया और हमारे ज्ञान को बढ़ाया। हमने खर्च और बचत से जुड़े पहलुओं को जाना, जो हमें आगे काफी मदद करेगा।”
फ्यूज़न माइक्रो फाइनेंस आरबीआई द्वारा पंजीकृत एक गैर बैंकिंग वित्तीय संस्था है, जिसने अपनी ज़िम्मेदारीयों को केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित नहीं रखा है बल्कि यह कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारीयों का लगातार निर्वहन कर रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.