विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे शिंदे की शिवसेना में शामिल ठाकरे को झटका
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। पार्टी के कई नेता उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दामन थाम थाम रहे हैं। उद्धव गुट को छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है।
नीलम गोरे ने थामा शिंदे गुट का हाथ
विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना को छोड़ दिया है। नीलम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गई हैं। शिंदे ने पार्टी का पटका ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।
बीजेपी पर पंकजा मुंडे ने कहा
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने आज (शुक्रवार) मुंबई के वर्ली स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया। मुंडे ने कहा कि ऐसा दिन नहीं आना चाहिए जब बीजेपी में फूट पड़ जाए। पंकजा मुंडे ने कहा, जिन लोगों ने एनसीपी को अपने साथ लेने का फैसला किया। वे जवाब देंगे कि परली विधानसभा क्षेत्र में अगले चुनाव में क्या होगा। पार्टी में एक सिस्टम है। वे इस बारे में बात कर सकते हैं।
राजनीति कोविड की तरह- मुंडे
पंकजा मुंडे ने कहा कि वर्तमान राजनीति में प्रयोग कोरोना की तरह नए हैं। कहा जा रहा है कि बाला साहेब की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी अब नहीं रही। मुझे लगता है कि किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल जी की बीजेपी अब नहीं रही। वह दिन नहीं आना चाहिए भाजपा विभाजित हो जाए।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.