ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरिजन मुक्त गांव बनाने को लेकर दबंगों ने की मारपीट, दिया धमकी बोले गांव से भागा देंगे

सूर्यगढ़ा। इस थाना अंतर्गत रतनुपुर ग्राम निवासी रामसेखर तांती के पुत्र नंदन कुमार ने मीडिया से मुखातिब हो कहा विगत 40 वर्षों से जिस रास्ते से हमलोग आना जाना कर रहे हैं, उसे गांव के दबंग लोगों द्वारा रास्ता बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। दबंगता दिखाते हुए विगत 12 जुलाई की रात्रि में मेरे बड़े भाई सुबोध तांती को अपने हंसेरियों द्वारा गली गलौज, मारपीट करते हुए धमकी भी दिया और कहा खबरदार जो इस घटना की जानकारी पुलिस तक पंहुचाये। आगे नंदन ने कहा शंकर साव, विरेंद्र कुमार, कुन्दन कुमार तथा विजय साव ने मिलकर कहा कि हमलेगों को हरिजन मुक्त गांव बनाना है। जिस सार्वजनिक रास्ते से आते जाते हो उसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे और छूट एवं नीच जाति होने के कारण समाज से बहिस्कृत करते हैं। स्थिति नाजुक बनी हुई है। किसी भी समय भयंकर बड़ी अप्रिय घटना घट सकती हैं। आगे नंदन ने कहा उक्त तथ्यों की लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.