ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने एपीपी एग्रीगेट परिवार के साथ की बैठक, कई मुद्दे पर की चर्चा

रांची। मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में पूरे झारखंड में अव्वल एपीपी एग्रीगेट के निदेशक प्रभाकर कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात की। उनके साथ सभी जिले से आई एपीपी एग्रीगेट की महिला कोडिनेटर थीं।
राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने सभी जिले से आई महिलाओं से बातचीत की। मशरूम उत्पादन से जुड़ी बातों पर चर्चा की। राज्यसभा सांसद ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई तरह की योजना चला रही है। खाकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दे रही है। महिलाएं मशरूम का उत्पादन कर आत्मनिर्भर बने।
वहीं एपीपी के निदेशक प्रभाकर कुमार ने कहा कि सभी जिले की महिलाएं आज की बैठक में शामिल हुईं। सभी महिलाएं एपीपी एग्रीगेट के अंतर्गत मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर उसका उत्पादन कर रही हैं। बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं के साथ राज्य सभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात हुई ही। इस सभी को आने वाले दिनों में सीएम हेमंत सोरेन के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इसमें सांसद मेडम ने बड़े पैमाने पर राजधानी रांची में कार्यक्रम का आयोजन करने की बात कही है। एपीपी एग्रीगेट जल्द ही बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन कर मशरूम उत्पादन करने वाली महिलाओं को सम्मानित कराया जायेगा।
इस अवसर पर लोहरदगा से मीना,संगीता,खूंटी से पूनम सांगा और उषा उरांव,चतरा से पूनम कुमारी,रामगढ़ से मीना देवी,और रितुराज,गुमला के कुंती देवी, हजारीबाग से प्रदीप कुमार,जामताड़ा से अमित सोरेन,मीना मुर्मू,संगीता मुर्मू, पूर्वी सिंहभूम से सुधीर हेंब्रम, अश्रु हेमाब्रम, सोनामणि हंसदा सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.