ब्रेकिंग
जहानाबाद दोहरे हत्याकांड में सात आरोपियों को सश्रम आजीवन कारावास डोनियर ग्रुप ने लॉन्च किया ‘नियो स्ट्रेच # फ़्रीडम टू मूव’: एक ग्रैंड म्यूज़िकल जिसमें दिखेंगे टाइगर श... छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने हेतु मनी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस राबड़ी, मीसा, हेमा यादव के खिलाफ ईडी के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता “समान नागरिक संहिता” उत्तराखंड में लागू - अब देश में लागू होने की बारी नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को दिलाया पांच‌ प्रण बिहार में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को नहीं मिल रहा लाभ : राधिका जिला पदाधिकारी ने रोटी बनाने की मशीन एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया कटिहार में आरपीएफ ने सुरक्षा सम्मेलन किया आयोजित -आरपीएफ अपराध नियंत्रण में जागरूक करने के प्रयास सफ...

सेवई दक्षिणी पंचायत पंचायत से मंजू व चितरपुर पूर्वी पंचायत के उप मुखिया बने लखन

सेवई दक्षिणी के मुखिया किरण कुमारी व चितरपुर पूर्वी  मुखिया भानुप्रकाश महतो ने ली शपथ, चितरपुर सीओ ने उप मुखिया को सौंपा प्रमाणपत्र

रामगढ़: चितरपुर पूर्वी पंचायत सचिवालय परिसर में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवई दक्षिणी  पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया किरण कुमारी व चितरपुर पूर्वी के नवनिर्वाचित मुखिया भानुप्रकाश महतो ने मुखिया पद की शपथ लिया। मुख्य रूप से मौजूद चितरपुर  अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर ने मुखिया किरण कुमारी व भानुप्रकाश महतो सहित दोनों पंचायत के 19 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई। तत्पश्चात सेवई दक्षिणी पंचायत के उपमुखिया पद में मंजू देवी व चितरपुर पूर्वी पंचायत के उप मुखिया पद पर लखन कुमार निर्वाचित हुए। सेवई दक्षिणी में मंजू देवी को 3 मत व कजरी देवी को 2 मत प्राप्त हुए। वही 2 मत रद्द घोषित किया गया। वही चितरपुर पूर्वी में लखन कुमार को 6 मत व राजकुमारी देवी को 4 मत प्राप्त हुआ। वही 2 मत रद्द घोषित किया गया। निर्वाचित हुए उप मुखिया को चितरपुर सीओ तृप्ति विजया कुजूर द्वारा प्रमाण पत्र सौंपा गया। मौके पर सेवई दक्षिणी के वार्ड सदस्य अर्चना पांडे, अकीदा खातून, रमाकांत कुमार गुप्ता, कजरी देवी, रेशमी देवी, रूबी देवी व चितरपुर पूर्वी के वार्ड सदस्य  राजकुमारी देवी, चंचला देवी, सोनी देवी, सायमा नाज, रीना देवी, युगल किशोर महतो, गुलरेज बेगम, मो कुर्बान अंसारी, रवि नायक, रंजना कुमारी  के अलावे  पंचायती राज पदाधिकारी ब्रम्हानंद पाठक, पंचायत सेवक महेश प्रजापति, पवन  कुमार, राजेंद्र कुमार, शशिकांत सिंह, दिनेश चौधरी सहित कई मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.