ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नक्सलियों के चंगुल से छूटे इंजीनियर अशोक पवार कुटरू थाने में पत्नी और बच्चों से मिलकर हुए भावुक

बीजापुर। नक्सलियों के चंगुल से मुक्त हुए इंजीनियर अशोक पवार और राज मिस्त्री आनंद किशोर यादव को कुटरू थाना में लाया गया है। इंजीनियर अशोक पवार पत्नी पति की खोज में नारायणपुर क्षेत्र में चली गई है। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि पत्नी के आने का इंतजार किया जा रहा है। अपहरण मामले में पत्नी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, इसलिए पुलिस द्वारा इंजीनियर को पत्नी और राज मिस्त्री के भाई को सौंपा गया

नक्सलियों ने दो-दो हजार रुपये भी दिए

ठेकेदार अंकित गुप्ता ने बताया कि नक्सलियों ने रिहाई के वक्त अगवा इंजीनियर व राज मिस्त्री को सुरक्षित जाने के दो- दो हजार रुपये भी नक्सलियों ने दिया है और कहा कि आप भले इंसान हैं, इसलिए हम छोड़ रहे है, लेकिन पुल का काम कर रहे ठेकेदार व साइट इंचार्ज के लिए चेतावनी भी दी है। कहा है कि क्या जिले भर का काम यही ठेकेदार करेगा,उसे और जगह उसे काम नहीं मिला क्या? इन सब बातों से ठेकेदार अंकित गुप्ता व साइट इंचार्ज अमजद खान दहशत में हैं।

नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी

इंजीनियर व राज मिस्त्री को रिहाई के साथ यह भी कहा है कि पुल का काम तत्काल बंद कर दी जाये। तथा अपने गृह निवास चले जाने कहा गया। इंजीनियर अशोक पवार ने बताया कि नक्सली किसी भी प्रकार का परेशान नहीं किये है।आंख में पट्टी बांध कर जगह जगह घुमाया गया। हमें नि:शर्त छोड़ा गया है।किसी प्रकार का दबाव व डिमांड नहीं की गई।

पुलिस थाना कुटरू में हो रही पुछताछ। कलेक्टर,एसपी भी पहुंचे कुटरू। बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप भी कुटरू पहुंचे और इंजीनियर व राज मिस्त्री से मिल हालचाल जाना। एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने ठेकेदार अंकित गुप्ता व साइट इंचार्ज अमजद खान से जानकारी ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.