ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

निश्शुल्क गिरिराज जी परिक्रमा करके सोमवार को लौटेंगी 400 महिलाएं

भोपाल। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला शनिवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के 75,39,71 वार्डों की 400 महिला श्रद्धालुओं के साथ पवित्र गिरिराज जी परिक्रमा के 22 वें चरण के लिए रवाना हुए। सभी लोग शुक्ला ने नरेला विधानसभा क्षेत्र की माताओं-बहनों और धर्मप्रेमियों बंधुओं को ब्रज दर्शन और गिरिराज जी परिक्रमा कराने की अनूठी पहल की है। इस पवित्र धार्मिक यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का चयन करने के लिए हर वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किए और यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों से आवेदन भरवाए गए।

22 वें चरण की यात्रा के लिए लाटरी द्वारा 400 माता-बहनों का चयन किया गया। जिन माता-बहनों का नाम लाटरी में नहीं आया, उन्हें साड़ी, मिठाई और भगवान कृष्ण और राधा की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। इस निश्शुल्क धार्मिक यात्रा के 22वें चरण की शुरुआत 12 अगस्त से हुई। भोपाल रेलवे स्टेशन के बालाजी पिपलेश्वर हनुमान मंदिर पर महाआरती की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्रा में जा रहीं माताओं बहनों से मिले। फिर यात्री पातालकोट एक्सप्रेस से यात्रा के लिए रवाना हुए।

सभी श्रद्धालुओं की 14 अगस्त को वापसी होगी। यात्रा के 22 वे चरण में नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 75,39 एवं 71 के श्रद्धालु शामिल हैं। यह सभी श्रद्धालु 13 अगस्त को गिरिराज परिक्रमा करेंगे एवं 14 अगस्त को सभी की वापसी होगी। यात्रा पर जाने के पूर्व शुक्ला ने कहा कि गोवर्धन पूजा अहंकार को समाप्त करने के लिए द्वापर युग में शुरू हुई थी। नरेला की 400 माता-बहनों के साथ गिरिराज जी की 21 किमी की परिक्रमा करने जा रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता कई दिनों से जरूरतमंद लोगों को गिरिराज की परिक्रमा कराने के लिए ले जा रहे हैं। अब तक कई महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा करा चुके हैं। ऐसी बुजुर्ग महिलाएं जिनके बेटे आर्थिक तंगी के चलते धार्मिक यात्रा नहीं करा पाते हैं। ऐसी महिलाओं को निश्शुल्क यात्रा करा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.