ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चन्नी पर रवि किशन का पलटवार, सत्ता के लिए तुष्टिकरण की ओछी राजनीति करती हैं कांग्रेस  

लखनऊ । यूपी-बिहार वालों को घुसने मत देना, चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की मौजूदगी में पंजाब के सीएम चन्नी की अपील ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यूपी में पार्टी के लिए जमीन तलाशने की कोशिश में जुटीं प्रियंका गांधी की मौजूदगी में दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने जनता से कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील की है। अब गोरखपुर से बीजेपी के सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने भी चन्नी पर पलटवार किया है।
रवि किशन ने वीडियों में कहा, चन्नी साहब ने कहा है, कि बिहार और यूपी के लोगों को घुसने नहीं देना, सारे पंजाबी इकट्ठे हो जाओ। खैर यह उनकी मानसिकता है, पंजाबी लोग इसतरह के नहीं है, बहुत अच्छे हैं, बहुत सभ्य और बहुत अच्छे दिल के लोग हैं। ऐसी जो स्वार्थ के लालची लोग कुर्सी के लिए इसतरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और तुष्टिकरण की ऐसी ओछी राजनीति करते हैं कि भइयों को नहीं घुसने देगा। भइया का मतलब आप जानते हैं। यही आप लोगों की मानसिकता बहुत गलत है। अभी आप नए नए बने हो विधायक से सीएम बने हैं। अचानक आपको जो सफलता मिली है वह पच नहीं रहा है। जबकि असली सफलता तो मिली भी नहीं है।”
रविकिशन ने प्रियंका गांधी वाड्रा को घेरते हुए कहा, ”प्रियंका जी ताली बजा रही थीं, बहुत दुखद है। पहले बात इस तरह की राजनीति दुष्टिकरण बहुत गलत है। जनता आपको माफ नहीं करेगी। जनता आपको यूपी के चुनाव में सबक देगी। जो सच्चे पंजाबी हैं जो देश को अलग नहीं देखना चाहते वह भी आपको हराएंगे। पंजाब में भी हारोगे, यूपी में हार ही रहे हो। तुष्टिकरण की इसी राजनीति ने आप लोगों को खत्म कर दिया है।”
रवि किशन ने कहा, ”आज आपको यूपी में आकर देखना चाहिए कि यूपी बहुत आगे जा चुका है। हम लोगों की सोच और मेहनत बड़े मुकाम पर ले जाएगी। पूरा देश सम्मान करता है। भगवानों का जन्म होता है। संत रविदास का जन्म यहां हुआ। गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना में हुआ। इस ओछी राजनीति ने ही आप लोगों की यह हालत की है। भगवान आपको सदबुद्धि दे। जनता आप लोगों को हराकर सबक सिखाएगी।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.