ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिग्विजय सिंह ने रतलाम में कहा- 2023 का आखिरी चुनाव है, ईमानदारी से नहीं लड़े तो कांग्रेस कभी वापस नहीं आने वाली…

रतलाम  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि 2023 में आखिरी चुनाव है। रतलाम दौरे के दौरान पार्टी वर्कर्स को अलग-अलग गुटों में खड़ा देख पूर्व CM नाराज हो गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा- सभी अलग-अलग खड़े हैं। इससे काम नहीं चलेगा। यह आखिरी चुनाव (विधानसभा) है…। मैं बता देता हूं आपको, अगर आप लोग ईमानदारी से चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिए आप सब…. फिर कांग्रेस वापस नहीं आने वाली …. कांग्रेस को काम करने के लिए वर्कर नहीं मिलेगा….। एक ग्रुप अलग मिलेगा, मेरा सिर खपाना भी बेकार है। कमलनाथ जी भी बेचारे कुछ नहीं कर पाएंगे। आप लोग आमने-सामने बात करने को तैयार नहीं हैं।

दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह रतलाम सर्किट हाउस में थे। उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग गुट बनाकर खड़े थे। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी। इस चर्चा का VIDEO बना रहे कार्यकर्ताओं को भी डांटा।

भगवान राम को बेच रही BJP और RSS

कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा, संघ, विहिप और बजरंग दल भगवान राम को बेच रहे हैं। धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए। कांग्रेस कभी धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगती।

हिजाब घूंघट परंपरा अपनी-अपनी

हिजाब वाले मुद्दे पर सिंह ने कहा कि हर धर्म की परंपरा और अपनी मान्यताएं होती हैं। कोई घूंघट निकालता है, कोई सिर ढंकता है। पर्दा करता है। हिजाब और बुर्का दोनों अलग-अलग हैं। जब भी हम सरकार से हिसाब-किताब की बात करते हैं, तो वह हिजाब की बात करते हैं। यह ठीक नहीं है। सांप्रदायिक सद्भावना जरूरी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.