विद्यालय परिवार ने चंदन का किया स्वागत, शिक्षकों ने उपहार देकर सम्मानित किया
बोकारो: भारतीय टेनिस क्रिकेट टीम में कसमार प्रखंड के मंजुरा गांव निवासी चंदन कुमार महतो के चयन होने के उपरांत आज एसएस प्लस टू हाई स्कूल कसमार के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में ही सम्मान समारोह का आयोजित कर चंदन को बधाई दी. विद्यालय के शिक्षकों ने चंदन के उज्जवल भविष्य की कामना की.
शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने कहा कि विद्यालय के होनहार छात्र चंदन की सफलता से विद्यालय का नाम रोशन किया है. आज पूरा विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है तथा समूचा राज्य में हर्ष का माहौल है.
मौके पर प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार,
मनोज कुमार, राम बाबू शुक्ला, डॉक्टर अवनीश कुमार झा, अमित कुमार, सुजाता कुमारी, डॉक्टर रंजीत झा, प्रशांत कुमार,अशोक रजवार, फारूक अंसारी, करमचंद महतो, सुभय चक्रवती समेत विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं मौजूद थे.