ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

योगी आदित्यनाथ बोले- कांग्रेस के राज में अकबर को महान बताते थे, महाराणा प्रताप को नहीं

शाजापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुजालपुर और पोलायकलां में चुनावी करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, उग्रवाद, नक्सलवाद की समस्या दी। भ्रष्टाचार के कारण देश की छवि को धूमिल हो गई है।

जब आने वाली पीढ़ी कांग्रेस का इतिहास पढ़ेगी तो तब कांग्रेस को वोट देने की बात तो दूर वे कांग्रेस को छूने के लिए कभी तैयार नहीं होगी। कांग्रेस ने हमारे इतिहास को कलंकित करने का काम किया है। कांग्रेस के समय इतिहास में हमें पढ़ाया जाता था कि अकबर महान हैं, यानि ये महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे।

योगी की कट्टर छवि

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्य नाथ का जिले में पहली बार आगमन हुआ। उनके बहाने भाजपा विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व कार्ड भी खेल रही है। दरअसल योगी आदित्यनाथ की छवि कट्टर हिंदुवादी है। उनके भाषण और बातों को हिंदुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। योगी जिले की दो विधानसभा कालापीपल और शुजालपुर में सभा करेंगे और आमजन से रूबरू हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.