ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मध्यप्रदेश में कांग्रेस का तूफान आने वाला है, आप लिखकर रख लो : राहुल गांधी

विदिशा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज दावा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ‘‘कांग्रेस का तूफान” आने वाला है और पार्टी 145 से 150 सीटों पर विजय हासिल कर राज्य में सरकार बनाएगी। गांधी ने राज्य के विदिशा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सौ प्रतिशत कह सकता हूं कि यहां पर कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। आप लिखकर रख लो, मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को 145 से 150 सीट तक देने जा रही है।”

मोदी, शाह और शिवराज ने मिलकर विधायकों को खरीदा

गांधी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी, लेकिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और शिवराज सिंह चौहान ने मिलकर विधायकों को खरीदा और जनता के द्वारा चुनी सरकार को ‘‘चोरी” करने का काम किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मध्यप्रदेश में उनके काफी दौरे लग चुके हैं और इसके आधार पर वे राज्य में 145 से 150 सीटें आने की बात कह रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों की नीतियों के कारण युवा बेरोजगार है। किसान परेशान है। इनके राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है।

गांधी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के वीडियो वायरल होने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन वीडियोज में सैकड़ों करोड़ रुपयों के लेनदेन की बात हो रही है। ये जनता का पैसा है और इसे नेता अपनी तिजोरियों में भर रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं का निशाने पर लेते हुए कहा कि इस मामले में ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी एजेंसियां क्यों कारर्वाई नहीं कर रही हैं। गांधी ने राज्य में भाजपा शासनकाल के दौरान हुए व्यापमं घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला और अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काले धन की बात करते थे, लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर के पुत्र के मामले में वे क्यों नहीं बोल रहे हैं।

17 नवंबर को होगा मतदान 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राज्य की पूर्ववर्ती सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए थे और फिर से पार्टी की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस के वचनपत्र में दर्ज अन्य वचनों का भी जिक्र किया और कहा कि पार्टी उन्हें पूरा करेगी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान कल यानी बुधवार की शाम को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी 230 सीटों पर एकसाथ 17 नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.