ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सहेली के भाई से इश्क, गंदा वीडियो और ब्लैकमेलिंग… हैरान कर देगी सुसाइड की कहानी

उत्तर प्रदेश के हरदोई में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने सुसाइड कर लिया. घरवालों ने एक युवक पर आरोप लगाया है कि उसने बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था. इसके बाद वह ब्लैकमेल भी कर रहा था. साथ ही उससे कई तोला सोना भी लूट लिया. यह वजह रहा कि उसने सुसाइड किया. हालांकि, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह मामला हरदोई के कोतवाली क्षेत्र का है. मृतक युवती का नाम शांति देवी है. उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही है. उसकी सहेली के भाई निर्भय प्रताप सिंह के साथ उसके करीबी संबंध थे. आरोप है कि इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो लिया और ब्लैकमेल किया और उससे 28 तोला सोने के आभूषण ले लिए.

मृतक के पिता ने क्या कहा?

मृतक के पिता चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी 3 साल पहले स्कूल पढ़ने जाया करती थी. वहां उसकी सहेली ने उसे अपने भाई निर्भय से उसे मिलवाया था. चंद्रपाल सिंह के मुताबिक, सोने के आभूषण को लेकर पंचायत भी हुई थी. इसके बाद आरोपी ने 15 तोला सोना वापस कर लिया था. हालांकि, ब्लैकमेलिंग का सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा. लेकिन आखिर में वह उतनी परेशान हो गई किउसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

परिजनों ने किया प्रदर्शन

बेटी की मौत के बाद घरवालों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में उदासीन रवैया है. इसको लेकर परिवार ने जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर न्याय की गुहार लगाई है और प्रदर्शन किया. इस मामले में पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र सिंह ने बताया कि हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में युवती ने आत्महत्या की थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.