ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

इंदौर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को शहर पहुंचे। वे इंदौर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में शामिल हुए। इंदौर पहुंचने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्‍यमित्र भार्गव आदि ने लोकसभा अध्‍यक्ष का स्‍वागत किया। रेसीडेंसी कोठी इंदौर में संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य भेंट की।

लोक सभा अध्यक्ष बिरला को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बिजासन फाॅरेस्ट कैम्प में आयोजित समारोह में जाएंगे। बिरला ने प‍ितृ पर्वत पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ पौधा लगाया।

जानकारी के अनुसार ओम बिरला दोपहर में इंदौर नगर निगम के नए अटल परिषद हॉल में पार्षदों से चर्चा करेंगे। वे और सदन के संचालन और वहां सवालों के प्रस्तुतिकरण के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। ओम बिरला शाम को स्‍थानीय रविन्द्र नाट्य गृह में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शाम‍िल होंगे।

रेसीडेंसी कोठी पर मीडिया से बातचीत में लोकसभा अध्‍यक्ष ने इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि इस शहर के कार्यों से अन्‍य शहरों को प्रेरणा मिलती है। उन्‍होंने कहा‍ कि पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जलवायु परिवर्तन को चुनौती के रूप में लिया है। हमें भी पर्यावरण संरक्षण को महत्‍व देना है। बिरला ने कहा कि इंदौर से आरंभ हुआ पौधारोपण अ‍भियान सभी को प्रेरित करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.