ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कंटेनर पलटते ही मची शराब की लूट, गैलनों में भर-भरकर ढोने लगे लोग, पुलिस पहुंची तो…

सागर: राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार शराब से भरा कंटेनर ट्रक गाय को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। बुधवार को गाजीखेड़ा गांव के पास कंटेनर के पलटते ही शराब लूटने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। दुर्घटना में कंटेनर ड्राइवर घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कंटेनर ट्रक शराब लेकर बड़वाह से सागर जा रहा था। इसी दौरान गाजीखेड़ा के पास अचानक ट्रक के सामने गाय आ गई। ड्राइवर ने गाय को बचाने की कोशिश की, इस प्रयास में कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में कंटेनर चालक 30 वर्षीय बबलू राजपूत घायल हुआ है। बबलू रायसेन के सुल्तानपुर का रहने वाला है। ड्राइवर को इलाज के लिए राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शराब की मची लूट

ट्रक पलटते ही कंटेनर में भरी शराब की बोतलें टूटने से शराब रिसने लगी। जिसे देख आसपास के लोग कुप्पा, बोतल लेकर शराब भरने के लिए दौड़। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कंटेनर से दूर कराया। वहीं मामला जांच में लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.