ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जहर खाने से विवाहित की मौत, पति बोला- दर्दनिवारक दवा के धोखे में निगल ली थी सल्फास की गोली

भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में एक विवाहित महिला की जहर खाने की वजह से मौत हो गई। स्वजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ समय चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह है घटनाक्रम

रातीबड़ पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी बाई (40) मुगालिया छाप गांव में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपने पति राधेश्याम के साथ खेतों में मजदूरी करती थी। उसके पति राधेश्याम ने बताया कि रोज की तरह वह मंगलवार को खेत में काम करने के बाद रात को करीब 8 बजे घर लौटी थी। उसके सिर में तेज दर्द हो रहा था। उसने दर्दनिवारक दवा खाकर आराम करने की सोची। उस वक्त घर में लाइट नहीं थी। लिहाजा, पत्नी ने अंधेरे में कमरे में एक अलमारी के कोने में रखी दर्दनिवारक दवाई को हाथ से टटोलकर उठाया। लेकिन धोखे से उसके हाथ में सल्फास की गोली आ गई, जिसे उसने दर्दनिवारक दवा समझ कर निगल लिया।
कुछ ही देर में लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ गई और वह उल्टियां करने लगी। यह देखकर स्वजन घबरा गए। उन्होंने मोबाइल की रोशनी में देखा, तब पता लगा कि लक्ष्मी ने दवा के धोखे में सल्फास की गोली खा ली है। स्वजन रात में ही उसे लेकर हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया
पुलिस का कहना है कि मृतका के स्वजन के बयान ले रहे हैं। प्रारंभिक जांच में विवाहिता द्वारा दवा के धोखे में सल्फास खाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.