ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दतिया में शराब के नशे में युवक ने खा लिया जहर, हुई मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया, घटना गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बडेरा की है। परिजन तत्काल युवक को दतिया के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की शाम को युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल पिता वृंदावन राजपूत बड़ेरा गांव में रहता था और शराब पीने की उसकी आदत थी।

शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को वह घर पर पहुंचा और किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया पत्नी संतोषी की सूचना पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है गोराघाट थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.